संभागायुक्त आज रिंग रोड स्थित विशेष हास्पिटल में पहुँचे और यहाँ चल रहे टीकाकरण कार्य को देखा। डॉक्टर राजेश कासलीवाल और डॉक्टर सी के शुक्ला ने उन्हें बताया कि आज यहाँ सौ व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने टीकाकरण कराने आए लोगों से भी चर्चा की। संभागायुक्त को बताया गया कि टीकाकरण का कार्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की कोई तक़लीफ़ नहीं है।

previous post

