Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

गणतंत्र ‍दिवस पर अफ्रीका के मेरू पर्वत पर लहरायेगा स्वसच्छता का परचम

श्री पाटीदार इंदौर के नागरिकों को देंगे स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता अभियान को इंदौर ने दिया जनआंदोलन का रूप
इंदौर 21 जनवरी, 2021
इंदौर की सफाई का डंका अब अफ्रीका के मेरू पर्वत पर भी बजेगा। पांचवी बार इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिये यहाँ के नागरिक हरसंभव जतन कर रहे है। इंदौर वासियों की जागरूकता ही इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले चार वर्षों से पहला स्थान दिलाती आयी है। अब इसी जागरूकता का संदेश लेकर इंदौर के पर्वतरोही अफ्रीका के मेरू पर्वत की चढ़ाई करेंगे।
गणतंत्र दिवस के मौके पर इन्दौीर के 24 वर्षीय श्री मधुसूदन पाटीदार अफ्रीका के मेरू पर्वत की चढ़ाई करेंगे साथ ही वहां 26 घंटे रुक कर पर्वत की सफाई करेंगे। श्री पाटीदार अफ्रीका के मेरु पर्वत से इंदौर की जनता को स्वच्छता में इंदौर को लगातार पांचवीं बार नम्बर-वन रहने व स्वच्छता का पंच लगाने का संदेश देंगे। श्री पाटीदार को गुरूवार को इंदौर के सिटी बस आफिस से सांसद श्री शंकर लालवानी, प्रभारी आयुक्त श्री एसकृष्ण चैतन्य व नागरिकों की उपस्थिति में हरी झण्डीी ‍दिखाकर रवाना ‍किया गया।

Related posts

नईदुनिया के महेन्द्र सेठिया नहीं रहे

News Team

विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सिलावट ने किया ग्रामीण अंचल का भ्रमण

News Team

कृष्णपुरा पुल से रामबाग पुल के बीच नदी में लगेंगे 4 रंगीन फव्वारे

News Team