Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

एसटीएफ इंदौर को 14.30 लाख रुपये के अमेरिकी डॉलर के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

एसटीएफ इंदौर को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि इंदौर के रिंग रोड से राहुल गांधी नगर पर रफीक खान निवासी उमरबन ज़िला धार अपनी पत्नी खुर्शीद बी के साथ डॉलर विक्रय करने आ रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति पत्नी दोनों को 14.30 लाख रुपये के 19600 डॉलर के साथ धर दबोचा। आरोपियों से एक मोटरसायकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने पुराने मामले की तहकीकात की तो पता चला कि थाना किशनगंज महू में फरियादी मोहम्मद मकसूद निवासी महू द्वारा बस में 20,000 डॉलर की चोरी की रिपोर्ट पूर्व से ही दर्ज करवाई गई है।

Related posts

आईडीए सीईओ ने दिखाई तत्परता-दोनों ओर से यातायात प्रारंभ

News Team

इंदौर में कई बड़े टाइल्स व्यापारियों के यहां इनकम टैक्स की रेड।बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की सूचना।

News Team

इंदौर नगर निगम की शर्मनाक करतूत से शर्मसार हुआ इंदौर

News Team