Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
उज्जैन

उज्जैन प्रशासन का भूमाफियाओं पर कड़ा प्रहार..!

400 करोड़ कीमत की भूमि- शासन ने कब्जे में ली

?नरेश जिनिंग मील की 4.934 हेक्टेयर जमीन पर से अतिक्रमण हटाया,कब्जे में ली

?कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आज भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए नरेश जिनिंग मील की 4.934 हेक्टेयर जमीन पर से अतिक्रमण हटाते हुए शासन की ओर से कब्जा लिया गया।

?आज एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी एवं एएसपी अमरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में तहसीलदार द्वारा भूमि का कब्जा लिया गया एवं मौके पर पंचनामा बनाया गया।!

?आज जिस जमीन का कब्जा प्राप्त किया गया, वह उज्जैन-आगर रोड पर नगर के बीचो -बीच स्थित है और अत्यन्त ही कीमती भूमि है, जिस पर भूमाफिया वर्षों से कब्जा जमाये हुए थे।!

?उक्त जमीन पर शीतल पेय कंपनी, शराब की दुकान, पान की दुकान, आटाचक्की, टायर, इलेक्ट्रीक उपकरण की दुकान, प्रिंटिंग प्रेस, मेडिकल, नमकीन, होटल आदि की 26 व्यवसायिक दुकान है, जो जबरन उक्त जमीन पर कब्जा जमाये बैठे थे, जिनको दुकानें हटाने के निर्देश दिये गये हैं।!

?उल्लेखनीय है कि
ताकायमी भूमि पर वर्तमान में कोई ऑईल मील या जिनिंग फैक्टरी का कार्य नहीं चल रहा है। उक्त भूमि सर्वे नम्बर 1359/1 एवं 1359/2/3 रकबा 4.934 हेक्टेयर पर से औद्योगिक गतिविधि पूर्णत: समाप्त हो जाने से उक्त भूमि को मप्र भूराजस्व संहिता-
1959 की धारा-181 के तहत ताकायमी भूमि का कारखाना पट्टा निरस्त करते हुए भूमि को शासकीय अभिलेख में दर्ज करने के निर्देश दिये गये थे,उक्त आदेश के तारतम्य में आज शासकीय भूमि का स्वामित्व अतिक्रमण हटाते हुए लिया गया !!

Related posts

उज्जैन। नागझिरी स्थित ओंकार केमिकल पर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में ड्रग विभाग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी।

News Team

राजा महाकाल के दरबार में

News Team

परिजनों के अनुसार,,,, उज्जैन रुककर महाकाल दर्शन करने के लिए बोला गया था,,,,,कल परिजनों की बात इन तीनो से हुई थी

News Team