Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

उज्जैन। उज्जैन नगर निगम सीमा क्षेत्र में खनिज विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में भृर्तहरि गुफा के सामने रामघाट से मोजमखेडी मार्ग पर साईं मंदिर के पीछे शिप्रा नदी के किनारे पर अवैध तरीक़े से रेत खनन माफिया द्वारा पिछले दो माह से भी अधिक समय से रेत खनन की जा रही हैं ।

खनिज विभाग एवं सम्बंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों की सांठगांठ कर पुरे अवैध रेत खनन को अंजाम दिया जा रहा है।यू तो प्रदेश के मुख्यमंत्री अवैध रूप से रेत खनन करने वालो पर कार्यवाही कर वाहन राजसात किए जा रहे हैं। पर इस रेत माफिया पर जिला कलेक्टर द्वारा भी कोई कार्य वाही नहीं की जा रही हैं । इसी वजह से ये रेत माफिया अवैध रूप से रेत कारोबार कर शासन को व खनिज अधिकारियों को मुंह चिड़ा रहा । इस पुरे मामले पर डिप्टी कलेक्टर एवं ए.डी.एम. सूर्यवंशी कडी कार्य वाही करे ।नहीं तो यह रेत खनन माफिया एसे ही अवैध रेत खनन के कारोबार कर शासन के राजस्व को हानी पहुंचाते रहेगे।

Related posts

हम दोनों आत्म दाह करेंगे

News Team

पैर क्या सीने मे भी गोली खाकर हम सनातन के ऊपर लगे हर कलंक को मिटाने तैयार है

News Team

साल 2021 में होने जा रही CBSE 10 वी और 12वी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी ।

News Team