Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने किया अध्यक्ष का पदभार ग्रहण


इंदौर 24 दिसम्बर, 2020
पर्यटन, संस्‍कृति एवं अध्‍यात्‍म, मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने म.प्र. राज्‍य पर्यटन विकास निगम के भदभदा रोड स्थित पर्यटन भवन, मुख्‍यालय भोपाल पहुंचकर निगम के अध्‍यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। निगम के प्रबंध संचालक श्री एस.विश्‍वनाथन ने सुश्री ठाकुर को इकाईयों एवं निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों सहित निगम की गति‍विधियों से अवगत कराया। तत्‍पश्‍चात सुश्री ठाकुर ने प्रबंध संचालक सहित निगम के विभागाध्‍यक्षों के साथ आगामी योजनाओं पर भी गहन चर्चा की, जिसके अन्‍तर्गत प्रदेश में पर्यटकों के आगमन में वृद्धि व उनकी सुरक्षा हेतु आवश्‍यक कदम उठाये जाने पर जोर दिया, सुश्री ठाकुर द्वारा निगम के अधिकारियों को वर्तमान योजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित करने हेतु निर्देंशित भी किया गया साथ ही उन्‍होंने कहा की मध्‍य प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाऐं है, इसे देश ही नहीं विश्‍व के मानचित्र पर उभारने के लिए भी आवश्‍यक कदम उठाये जायेंगे। इससे पूर्व मंत्री सुश्री ठाकुर ने  अधिकारियों के साथ निगम मुख्‍यालय पर्यटन भवन का निरीक्षण भी किया।

Related posts

Jan Sampark Indore

News Team

इंदौर व भोपाल में अधिक सावधानी आवश्‍यक, स्‍थानीय हालातों के अनुसार लॉकडाउन में छूट- शिवराज

News Team

अब स्कूल कालेज के बच्चे नहीं जा पाएंगे पब और बार

News Team