Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं परीक्षा पैटर्न में किया ये बड़ा बदलाव

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021 में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। एमपीबीएसई ने 2020-2021 सत्र से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 30 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही दीर्घउत्तरीय प्रश्नों को परीक्षा में नहीं शामिल करने का निर्णय लिया है।

इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग ने ट्वीट के जरिए दी है। जिसमें कहा गया है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 30 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और दीर्घ उत्तरीय नहीं पूछे जाएंगे। दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नए पैटर्न का ब्लू प्रिंट वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। नए पैटर्न के हिसाब से अब सभी विषयों में 30 फीसदी ऑब्जेक्टिव आधारित प्रश्न, 30 फीसदी सब्जेक्टिव आधारित प्रश्न और 40 फीसदी तार्किक प्रश्न होंगे। इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 75 फीसदी लघु व दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे।

वहीं, बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Related posts

मध्य प्रदेश के बकस्वाहा में 3 करोड़ कैरेट से भी ज्यादा हीरे, इन्हें पाने देनी होगी लाखों पेड़ों की बलि

News Team

Land Mafia Indore: अफसर और नेताओं के सामने फूटा बेटियों का दर्द, भू-माफिया ने पिता की ‘धरोहर’ भी बेच दी

News Team

चुन्नू मुन्नू जैसे बयान देने वाले कैलाश विजयवर्गीय को आई राजनीति में सुचिता की याद

News Team