Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

कलेक्टर श्री मनीष सिंह की संवेदनशीलता

कलाकार प्रभात चैटर्जी की लेंगे सुध

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इंदौर के अकॉर्डियन प्लेयर प्रभात चैटर्जी के दुख भरे जीवन की जानकारी प्रकाश में आने पर इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर श्री मनीष सिंह नेकहा है कि कलाकार प्रभात चैटर्जी की सुध प्रशासन लेगा। इंदौर के बेहद प्राचीन आर्केस्ट्रा चैटर्जी ग्रुप के संस्थापकों में से एक श्री प्रभात चैटर्जी के कष्टमय जीवन की जानकारी उन्हें मिली है। प्रभात चैटर्जी एक प्रख्यात अकॉर्डियन प्लेयर रहें हैं। 1975 से तीन दशक तक उनके साज की आवाज़ इंदौर के साथ साथ देश भी सुनता रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि इंदौर देवी अहिल्या की नगरी है। यहाँ न कोई अनाथ रहता है न ही कोई भूखा सोता है। हम इस कलाकार की ज़िंदगी फिर से सँवारेंगे और उनकी बेरंग ज़िंदगी में फिर से रंग भरने की कोशिश करेंगे। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को त्वरित रूप से निर्देशित किया है कि वे श्री प्रभात चैटर्जी के बंगाली चौराहा स्थित घर जाएं और उनसे चर्चा करें। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि श्री प्रभात चैटर्जी से पूछा जाएगा और उनकी रज़ामंदी लेकर उन्हें बेहतर आश्रय स्थल में रखा जाएगा

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खाने के दौरान राधा बाई से उनके घर की गुज़र बसर पूछी।

News Team

नगर निगम में कर्मचारियों की कोरोना से मौत का सिलसिला जारी

News Team

नगरीय विकास मंन्त्री भूपेंद्र सिंह का बयान इंदौर की घटना निश्चित रूप से अमानवीय है । सरकार ने इसे गम्भीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही की है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति कही भी न हो, इसके लिये विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए है।

News Team