Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
देशब्रेकिंग

एयर इंडिया ने सीनियर सिटिजन के लिए किराए में 50% डिस्काउंट का किया ऐलान

देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने सी‍नियर सिटिजंस को आकर्षित करने के लिए शानदार स्कीम शुरू की है. स्कीम के तहत अगर कोई सीनियर सिटिजन एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करेंगे तो उन्हें बेसिक फेयर में 50% की छूट मिलेगी. एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि एयर इंडिया की ये स्कीम देशभर में सभी रूट पर लागू रहेगी. वहीं, इसके लिए सीनियर सिटिजन पैसेंजर को कम से कम 3 दिन पहले टिकट बुक करानी होगी.  

एविएशन मिनिस्ट्री के अनुसार, जब भी सीनियर सिटिजन एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करें तो उनके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. इनमें पहचान के लिए यात्री की जन्मतिथि वाला फोटो पहचान पत्र शामिल है. मिनिस्ट्री ने कहा कि अगर यात्री के पास पहचान पत्र नहीं होगा तो उन्हें टिकट पर मिलने वाली छूट नहीं दी जाएगी. दूसरे शब्‍दों में कहें तो ऐसी स्थिति में सीनियर सिटिजन पैसेंजर को पूरा किराया देना होगा.

Related posts

Maharashtra: कोरोना के कहर के बावजूद टीका नहीं लगवा रहे लोग, भंडारा में अफवाहों का डर

News Team

उज्जैन। थाना प्रभारियों के थानो में फेरबदल

News Team

चंद्रग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्‍यान

News Team