Friday, Jun 19, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

बाल्दा कॉलोनी में नर्मदा लाइन से आ रहा पीला पानी
रहवासियो की शिकायत के बावजूद अधिकारियो ने सुध नही ली
सी एम हेल्पलाइन पर कहा कि 7 दिन में आपकी शिकायत का निवारण करेगे

इंदौर 16 दिसम्बर 2020/ शहर की सबसे पुरानी कालोनियों में शामिल बाल्दा कॉलोनी के रहवासी गन्दा पानी पीने को मजबूर है। कॉलोनी में नर्मदा लाइन से पिछले 7 दिनों से गन्दा पानी आ रहा है, पीले बदबूदार पानी के साथ साथ कीटाणु भी आ रहे है। शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने सुध नहीं ली।

रहवासियो का कहना है कि नगर निगम के 311 एप पर भी शिकायत की गयी, लेकिन वहाँ से सिर्फ फ़ोन ही आये, अधिकारियो ने अभी तक कॉलोनी में आकर समस्या को देखा तक नहीं। कॉलोनी के रहवासी शेखर ने सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो उन्हें जवाब मिला की 7 दिनों में आपकी समस्या का निराकरण होगा, जब उन्होंने कहा कि 7 दिन तक रहवासी क्या पियेंगे, तो फ़ोन डिसकनेक्ट कर दिया।
पिछले 7 दिनों से लगातार गन्दा पानी आ रहा, कई बार रहवासियो ने शिकायत की लेकिन अधिकारी टालमटोल कर रहे। स्मार्ट सिटी के काम की आड़ लेकर रहवासियो को गुमराह कर रहे है। थोड़े दिनों पहले ही स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कॉलोनी में नर्मदा की लाइन डाली गई है, जिसका काम चल रहा है, अभी पुरानी लाइन से ही पानी सप्लाई हो रहा है। लेकिन पुरानी लाइन डेमेज होने से नर्मदा का पानी पीला बदबूदार आ रहा है, जिसमे कीड़े भी आ रहे है।

Related posts

बच्चों की उन्नति और प्रगति के जिम्मेदार कौन कौन

News Team

मामला संत निवास बम से ध्वस्त करने का

News Team

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का नया विधायक विश्राम गृह यानी एमएलए रेस्ट हाउस बनने का रास्ता साफ हो गया है।

News Team