Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
धर्म

माँ नर्मदा परिक्रमा को भगवा पताका दिखाकर दी राजवाड़ा से विदा

इंदौर । माँ नर्मदा के शुद्धिकरण जन जागरण के लिए 11वीं बार परिक्रमा कर रहे अ. भा. नर्मदा भक्त मण्डल के राष्ट्रीय संयोजक श्री उपेंद्र बाबा को आज दोपहर 2 बजे माँ अहिल्या की प्रतिमा राजवाड़ा पर मार्ल्यापण करके भगवा पताका दिखाकर विदाई दी गयी ।
उपेन्द्र बाबा दिव्यांग होकर भी बाइक पर लगातार 11 वर्षों से नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे है । रास्ते में जहा भी रुकते हैं वहां नर्मदा साफ रखने, आस पास वृक्ष लगाना, मछली पालन आदि के लिए ग्राम वासियों को प्रोत्साहित करते है । उल्लेखनीय है कि उपेन्द्र बाबा के साथ दस नर्मदा भक्त भी यात्रा पर जा रहे हैं, 2900 km की यात्रा मोटर साइकिल पर पूरी की जाएगी ।
इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री दादू जी महाराज, सांसद श्री शंकर लालवानी, ललित पोरवाल, पर्यावरण संरक्षण अभियान को भगवा पताका दिखाकर विदाई दी ।

Related posts

जय रणजीत जय श्रीकृष्ण

News Team

प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कानून बनाने पर हम सभी सनातनी धर्म वालों को सोशल मीडिया में धन्यवाद देना बहुत जरूरी है,,,

News Team

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सरकार से उठाई मांग।

News Team