Thursday, Apr 16, 2026
Rajneeti News India
इंदौरक्राइम

सड़े आलू की चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन का धावा

केमिकल से खराब आलू को धोकर बनाते थे चिप्स, हजारों क्विंटल आलू और केमिकल बरामद

इंदौर। मिलावट खोरों के खिलाफ जारी प्रशासन की मुहिम के तहत सांवेर रोड़ पर एक बड़े गौरखधंधे का खुलासा सोमवार को हुआ। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर सांवेर रोड़ स्थित अवंतिका नगर में एक कारखाने पर अपर कलेक्टर अभय बेडेकर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने धावा बोला। सांवरियां फूड प्रोडक्ट नामक कारखाने में प्रवेश करते ही अधिकारी हैरान रह गए। पूरा कारखाना एक अजीब दुर्गंध से भरा हुआ था। यह दुर्गंध सड़े हुए आलूओं की थी जिन्हे केमिकल से वॉश कर चिप्स तैयार की जा रही थी। एसआरडी चिप्स के नाम पर पैक इन चिप्स को कई फ्लैवर में तैयार किया जाता है। इसके बाद उन्हे पैकिंग कर मार्किट में बिक्री हैतू भेजा जाता है। मौके पर की गई सर्च में करीब देढ़ हजार क्विंटल सड़ा आलू और केमिलक अधिकारियों ने बरामद किया। कारखाने का संचालक सुखलाल कुमावत है जो मौके से नदारद हो गया।

सीधा जहर लोगों को खिला रहे
सांवरियां फूड पर जिस केमिकल से सड़े गले आलूओं को धोया जा रहा था वह खाने योग्य नहीं है। यह हाईड्रो पावडर है जिसका उपयोग अन्य कामों के लिए किया जाता है। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले लोगों को सीधा जहर खिलाने से भी बाज नहीं आते। सुंदर पैकिंग और प्रिजर्व मसालों के चक्कर में लोग अनजाने में ही इस जहर का शिकार बन जाते है। 

Related posts

इंदौर-सेल्फी के चक्कर में फिर गई जान…12 वर्षीय बच्ची सेल्फी के चक्कर में फंदे पर झूल गई…

News Team

भोपाल-क्राइम ब्रांच ने कोलार स्थित स्पा पर मारा छापा, कई युवक युवती हिरासत में। कार्रवाई जारी।

News Team

जवाहर मार्ग से पागनीसपागा तक बनने वाली लिंक रोड का अब नाम होगा लाइफ लाइन

News Team