Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

GST फ्रॉड में सरकार का शिकंजा- 1 लाख 63 हजार रजिस्ट्रेशन रद्द, 4 CA गिरफ्तार

केंद्र सरकार ने जीएसटी का फेक रजिस्ट्रेशन हासिल कर नकली फर्म बनाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर और नवंबर में 1,63,042 रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया है. इन जीएसटी अकाउंट ने पिछले 6 महीनों में GSTR-3B का रिटर्न फाइल नहीं किया था.

बता दें कि पिछले एक महीने से डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस और सीजीएसटी ने जीएसटी नबंर का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. इसके तहत 132 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से 4 चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं.

इन एजेंसियों ने 4586 नकली GSTIN पर कार्रवाई की है और 1430 केस दर्ज किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अक्षय जैन नाम के चार्टर्ड अकाउंटेंट को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर 14 नकली फर्म बनवाकर 20.97 करोड़ रुपये का सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप है. इस मामले में जांच जारी है. 

Related posts

भोपाल ब्रेकिंग

News Team


नो साल पहले हुए चर्चित संजय ठाकरे हत्याकांड के सभी आरोपी बरी..जिला कोर्ट ने अभी-अभी सुनाया फैसला..

News Team

आज महावार नगर अन्नपूर्णा रोड पर बड़ी कार्रवाई नगर निगम एवं पुलिस बल तैनात

News Team