Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
शिक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को कहा कि सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षाओं की डेट को लेकर छात्रों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होने से काफी पहले एग्जाम डेट जारी कर दी जाएंगी। विद्यार्थियों को तैयारी करने का काफी समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा का 30 फीसदी सिलेबस कम कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जेईई मेन 2021 और नीट 2021 परीक्षाओं को लेकर कहा कि इन दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का सिलेबस कम करने पर गहन विचार विमर्श चल रहा है। निशंक ने कहा जेईई मेन परीक्षा अभी साल में दो बार होती है। इसे तीन से चार बार कराने के सुझाव पर सरकार विचार कर रही है।

Related posts

शिक्षकों को लेकर मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान, कहा- करेंगे नवीन नीति तैयार

News Team

बोर्ड परीक्षा की तैयारी

News Team

LIVE BSEB Bihar Board 12th Result 2021 DECLARED: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 77.97%, कॉमर्स में 91.48% परीक्षार्थी उत्तीर्ण

News Team