Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तथा उद्वेलित करने वाले फोटो, मैसेज पोस्ट करने पर प्रतिबंध

धारा-144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
इंदौर 7 दिसम्बर, 2020
जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तथा उद्वेलित करने वाले फोटो, मैसेज पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अजयदेव शर्मा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं।
जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। उक्त आदेश 2 फरवरी, 2021 तक प्रभावशील रहेगा। जारी आदेशानुसार इंदौर जिले की सीमा क्षेत्र में किसी भी आपत्तिजनक अथवा उद्वेलित करने वाले फोटो/चित्र, मैसेज करने, साम्प्रदायिक मैसेज एवं उनकी फारवर्डिंग, ट्विटर, फेसबुक, वाट्स एप इत्यादि सोशल मीडिया पर करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस तरह की किसी भी पोस्ट पर कमेण्ट्स करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

Related posts

गुलाब पिता मुलायम 80/ 3 रामनगर कुशवाह नगर के पास मकान की साइज 15×30 =450 स्क्वेयर फीट मकान रिमूवल की कार्यवाही

News Team


देश में कोरोना वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू होगा, पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा

News Team

आपका संबल – आपकी सरकार कार्यक्रम 10 दिसम्बर को
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan वितरित करेंगे हितग्राहियों को हितलाभ

News Team