Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

मामला संत निवास बम से ध्वस्त करने का

समाजजन उतरे विरोध में, आचार्य विद्यासागर जी ने तलब किया ट्रस्टियों को

इंदौर। दिगम्बर जैन समाज के जिस संत निवास में आचार्य विद्यासागर जी ने सात महीने बिताएं उस बेशकीमती भवन को बम लगाकर ट्रस्टियों के द्वारा ध्वस्त करवा दिया गया, इस मामले में समाजजनों का विरोध और नाराजगी बढ़ने लगी है।खबर है कि इस मामले में विद्यासागर जी ने प्रमुख ट्रस्टी सुंदरलाल जैन बीड़ीवाले , संजय मैक्स, कमल अग्रवाल, सिंपल जैन आदि को नेमावर बुलाया हैं।
समाजजन इन ट्रस्टियों के विरुद्ध कलेक्टर को भी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।

ज्ञात हो कि बीते दिनों इंदौर-उज्जैन मार्ग पर स्थिति रेवती रेंज इलाके में स्थित सैकड़ों एकड़ जमीन पर स्थापित भवन जिसे दयोदय चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट ने लगभग 2 वर्षों में 24000 वर्ग फुट जगह पर लगभग 4 करोड़ रुपए के खर्च से संत निवास बनवाया, जिसमें 30 से अधिक बड़े कक्ष, दो हॉल बनाए गए थे। यह निर्माणकार्य ट्रस्ट ने समाज के दानदाताओं और आम धर्मावलंबियों से सहयोग लेकर करवाया था। इसी सन्त निवास में इस वर्ष आचार्य विद्यासागर जी सहित अनेक मुनिगणों ने मार्च से सितंबर तक का समय व्यतित किया है।आचार्य श्री के जाने के बाद इस भवन को यात्री निवास में परिवर्तित कर दिया था।

भवन तोड़ने के ख़िलाफ़ खड़े समाज के लोगों का कहना है कि सामाजिक ट्रस्ट के संरक्षक कलेक्टर होते हैं। बम लगाकर बिल्डिंग तोड़ने की घटना उनके भी संज्ञान में नहीं हैं। इस मामले में सोमवार को एक शिकायत भी दर्ज करवाई जा रही है।

इस सम्पूर्ण मामले में समाज के ट्रस्टियों और आचार्य श्री की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related posts

आज महावार नगर अन्नपूर्णा रोड पर बड़ी कार्रवाई नगर निगम एवं पुलिस बल तैनात

News Team

इंदौर ब्रेकिंग

News Team

उज्जैन। उज्जैन नगर निगम सीमा क्षेत्र में खनिज विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में भृर्तहरि गुफा के सामने रामघाट से मोजमखेडी मार्ग पर साईं मंदिर के पीछे शिप्रा नदी के किनारे पर अवैध तरीक़े से रेत खनन माफिया द्वारा पिछले दो माह से भी अधिक समय से रेत खनन की जा रही हैं ।

News Team