Thursday, Apr 16, 2026
Rajneeti News India
क्राइम

उज्जैन में दवा माफिया पर हुई कार्यवाही,

एडीएम पहुंचे दलबल के साथ कार्यवाही करने
उज्जैन। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर माफियाओं के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत उज्जैन में ₹6. 25 पैसे का एक मल्टीविटामिन सिरप तैयार हो रहा था जो बाजार में ₹225 में बिक रहा था।
प्रदेशभर में माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उज्जैन के उद्योगपुरी इलाके में जब गज मार्क नामक उद्योग पर एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने छापामार कार्रवाई की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ । यहां पर उन कंपनियों की दवाएं भी तैयार की जा रही थी जिनका कोई अनुबंध भी नही हुआ है। बताया जाता है कि फैक्टरी संचालक उमेश मनडोरिया द्वारा मौखिक अनुबंध के आधार पर ही कई कंपनियों की दवाएं तैयार की जा रही थी। एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि जो सिरप 6 रुपए 25 पैसे में तैयार हो रहा था, वह बाजार में ₹225 एमआरपी पर बिक रहा था। इतना ही नहीं 7 रुपए 25 पैसे में जो मल्टीविटामिन कैप्सूल उद्योग में तैयार हो रहे थे वह बाजार में ₹225 के हिसाब से बिक रहे थे । कुल मिलाकर मल्टीविटामिन के नाम पर जो ग्राहकों के साथ ठगी की जा रही थी, वह चौंकाने वाली है । इतना ही नहीं फैक्ट्री संचालक द्वारा 6 और ₹7 में जो माल उपलब्ध कराए जा रहा था उसमें भी मुनाफा कमाया जा रहा था। अनियमितता को देखते हुए कलेक्टर सिंह संचालक पर कड़ी कार्यवाही कर सकते है।

Related posts

चंदननगर पुलिस ने किया चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

News Team

*भू-माफियाओं, गुंडों, मिलावटखोरों आदि के खिलाफ इंदौर जिले में हुई कार्रवाई की मुख्यमंत्री ने बैठक में की सराहना, कार्रवाई में इंदौर जिला प्रदेश के प्रथम पांच जिलों में शामिल*

News Team

भोपाल-क्राइम ब्रांच ने कोलार स्थित स्पा पर मारा छापा, कई युवक युवती हिरासत में। कार्रवाई जारी।

News Team