Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
क्राइम

जिला प्रशासन द्वारा मिलावट खोरो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

  गत दिवस हिम्मत नगर पालदा में नक़ली हींग बनाने के कुटीर उद्योग का पर्दाफ़ाश हुआ था। ADM  श्री अभय बेडेकर की अगुवाई में फ़ूड सेफ़्टी टीम ने यहाँ नक़ली हींग के ७ सैंपल लिए थे। और लगभग साढ़े छह लाख रुपये का माल ज़ब्त किया था। इस संबंध में चारों आरोपी रमेश लाल पिता मेलू माखीजा, मुकेश माखीजा पिता रमेश लाल, जगदीश पिता रमेश लाल और सुमित गुप्ता पिता सतीश गुप्ता के विरुद्ध प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। ADM श्री बेडेकर ने बताया है कि मिलावट से मुक्ति अभियान में इस महीने अभी तक कुल 14 लाख रुपया के माल की जप्ती हो चुकी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों को बख़्शा नहीं जाएगा

Related posts

जिला खनिज अधिकारी मोहन खतेडिया के सरंक्षण में अवैद्द रेत का परिवहन जोरो पर संचालित हो रही है ।

News Team

दहेज के लिए एक ओर नवविवाहित की हुई मौत,दो साल पहले हुई थी शादी।

News Team

इंदौर में एंटी माफिया अभियान के तहत रविवार को हुई कार्रवाई पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्विट

News Team