धार जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह आम लोगों को तो ठीक है, अब लुटेरे पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं.. बीती रात गंधवानी थाना के एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को लुटेरों ने रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की और उनकी रिवाल्वर तथा राइफल लूट कर भाग गए..
जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर पुलिस वाहन से आरक्षक के साथ गश्त पर निकले थे, इस दौरान गंधवानी से करीब 9 किलोमीटर दूर बलवारी के पास 10 से 12 लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी करके शराब पी रहे थे ,इस दौरान जब पुलिस ने गाड़ी रोक कर इन्हें हटने के लिए कहा उसी दरमियान लोगों ने आरक्षक पर जमकर हमला बोल दिया और जब सब इंस्पेक्टर एम टी बैग आए तो उन पर भी लुटेरों ने पत्थर बरसाए, जिससे आरक्षक और सब इंस्पेक्टर दोनों घायल हो गए और वहां मौजूद बदमाश आरक्षक की राइफल और सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवाल्वर छीन कर भाग गए.. वही डर के मारे गाड़ी चला रहे ड्राईवर, ने गाड़ी एक तरफ ले जाकर खड़ी कर दी.. आरक्षक अशोक चौहान को गंधवानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया, वहीं सब इंस्पेक्टर को घायल अवस्था में धार के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने 7 लोगों को आईडेंटिफाई कर लिया है वहीं चार लोगों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है बाकी तीन लोग फरार है जिन्हें पुलिस तलाशने की कोशिश कर रही है एसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

