Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
क्राइम

क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में दो हथियारबाज धराये।

अवैध पिस्टल कट्टे लेकर फैला रहे थे दहशत।

रौब जमाने के लिए जूनी इंदौर क्षेत्र में घूम रहे थे हथियारबंद बदमाश।

इंदौर -26 नवंबर गुरुवार ।

शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु अवैध हथियारों के तस्कर तथा खरीद फरोख्त करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री गुरू प्रसाद पराशर द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को उपरोक्त के तारतम्य में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गए थे।

क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश थाना जूनी इंदौर क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं तथा लोगों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से उन्हें डरा धमका रहे हैं, सूचना पर थाना जूनी इंदौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आकाश पिता राजू सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी लाला बाग नगर दरगाह के पास इंदौर को पकड़ा, जिसके पास से एक पिस्टल मय कारतूस के बरामद होने पर उसके विरुद्ध थाना जूनी इंदौर में अपराध क्रमांक 536/20 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्व किया गया।
इसी प्रकार एक अन्य टीम द्वारा दूसरे आरोपी अमित उर्फ अम्मू पिता राजू बैध उम्र 26 वर्ष निवासी हरिजन कॉलोनी इंदौर को एक कट्टा मय कारतूस के लिये पकड़ा जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत धारा 25, 27 का अपराध क्रमांक 534/20 थाना जूनी इन्दौर में पंजीकृत किया गया।

दोंनो आरोपी दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे विस्तृत पूछताछ जारी है।

Related posts

28 नवंबर तक कम्प्यूटर बाबा न्यायिक अभिरक्षा में..

News Team

लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया में भीषण वाहन दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत बॉडी अभी स्पॉट पर ही है ट्रक को ट्राफिक पुलिस ने पकड़ा।…

News Team

भोपाल

News Team