Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
क्राइम

02 शातिर चेन स्नेचर, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में।

चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी किया गिरफ्तार

इंदौर – दिनांक 25 नवंबर 2020- थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 22/11/20 को एक महिला से दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने 60 फीट सुदामा नगर रोड के पास से उसकी चेन खींच ली थी जिस पर अपराध क्रमांक 427/ 20 धारा 392 भादवि कायम कर प्रकरण की विवेचना की जा रही थी । विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपीगणों – दितेश सोनी पिता रमेश उम्र 27 साल नि द्वारकापुरी व चिराग कुशवाहा पिता यशवीर उम्र 21साल नि न्यू द्वारकापुरी को पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने घटना घटित करना बताया तथा लूटी गई चेन द्वारकापुरी के एक ज्वेलर्स संजय सोनी पिता विजय 32 साल नि द्वारकापुरी को बेचना बताया। पुलिस द्वारा उक्त ज्वेलर्स से चेन बरामद कर ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपीगणों ने दिनांक 6/ 11/20 को भी एक महिला से प्रिकांको कॉलोनी में एक मंगलसूत्र खींचा गया था उसको भी बरामद किया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगणों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आरोपीगणों की गिरफ्तारी में उप निरी अर्जुन सिंह, उप निरी विशाल नागवे, आर सुनील, आर उपेंद्र तथा थाना द्वारकापुरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Related posts

News Team

दहेज के लिए एक ओर नवविवाहित की हुई मौत,दो साल पहले हुई थी शादी।

News Team

बोराडी रैयत अवैध उत्खनन के मामले में कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के संकेत….
एसडीएम की कार्रवाई के बाद जप्त पोकलेन मशीन भी हो गई थी गायब
खबर देखें अनादि टीवी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पर

News Team