Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

रेलवे ठेकेदार से अफीम जब्ती में एस आई सहित 4 आरक्षक निलंबित

नीमच। रेलवे ठेकेदार की कार में अफीम। रखवाकर झूठे प्रकरण में फंसाने के प्रयास करने वाले एस आई सहित 4 आरक्षक निलंबित। थाना बघाना के एनडीपीएस प्रकरण में गंभीर कदाचरण पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय द्वारा थाना बघाना के अपराध क्रमांक 234/20 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए कदाचरण के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक नीमच राकेश मोहन शुक्ल को जांच हेतु निर्देशित किया गया था। सीएसपी शुक्ल द्वारा प्रकरण में प्रथम दृष्टया उप निरीक्षक कमलेश गौड़, आरक्षक 230 चंदन सिंह, आर. 08 सतीश कुशवाह, आर. 231 कमल सिंह एवं आर. 86 आनंदपाल सिंह की गंभीर व्यवसायिक लापरवाही पाई गई थी। सीएसपी की जांच रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सभी पुलिस कर्मचारियों को दिनांक 20 नवंबर को निलंबित किया जाकर पुलिस लाईन नीमच संबद्व किया गया।

Related posts

कल रात में हुए विवाद को लेकर महू कोतवाली थाने का हिंदू संगठनों ने किया घेराव जमकर कर रहे नारेबाजी।

News Team

Rinku Sharma Murder Case: रिंकू शर्मा की मां ने कहा- ‘पूरी गली में था खून ही खून’

News Team

कोरोना के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी, जो धीरे.धीरे सुधर रही है.

News Team