Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

एक तरफा प्रेम में “पागल जान” नाम से फर्जी फेसबुक आयडी बनाकर युवती की बहन


को फेसबुक मेसेंजर के माध्यम से अश्लील फोटो व अश्लील मेसेज भेजने वाला युवक
राज्य सायबर सेल की गिरफ्त में ।
1 युवक के पेशे के कारण युवती ने किया दोस्ती से इन्कार ।
2 जलन की भावना व परेशान करने की नियत से बनायी फर्जी फेसबुक आयडी ।
3 बनायी फर्जी फेसबुक आयडी से किये युवती की बहन को अश्लील फोटो व अश्लील मेसेज ।
4 अपराध में प्रयुक्त मोबाइल किया जप्त ।
राज्य सायबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा अपराधों में तकनीक के दुरूपयोग के तत्काल निकाल करने के संबंध में हाल ही दिये गये निर्देशो के पालन में की गई कार्यवाही में राज्य सायबर सेल इन्दौर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह के द्वारा बताया गया कि दिनांक 03.06.2020 को आवेदिका परिवर्तित नाम महक निवासी बाणगंगा इन्दौर के द्वारा एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया । जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फेसबुक मेसेंजर पर अश्लील फोटो व अश्लील मेसेज किये जा रहे है। शिकायत की जांच पर से मोबाइल नम्बर धारक के विरूध अपराध क्रं. 90/20 धारा 66 सी, 67, 67(ए) आईटीएक्ट व 201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जिसकी विवेचना निरीक्षक अम्बरीष मिश्रा व उनकी टीम प्र.आर. रामप्रकाश बाजपेई , आर. रमेश भिडे को सौपी गयी। प्राप्त तथ्यों से पियुष डे पिता राजीव डे निवासी 492/2 कुशवाह श्री नगर इन्दौर के नाम पते की तस्दीक उपरांत पुछताछ करने पर पियुष डे के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया, जिसने अपने कथनों में बताया कि मेले में युवती से मुलाकात हुई थी रोजाना फोन पर बात होने लगी । जब युवती को आरोपी के पेशे कारखाने में मजदुरी के बारे में पता चला तो युवती द्वारा दोस्ती को तोडकर बात करना बंद कर दिया । जिससे आरोपी द्वारा युवती व उसके परिवार वालो को जलन की भावना व परेशान करने की नियत से फर्जी फेसबुक आयडी बनाकर उससे युवती की बडी बहन को अश्लील फोटो व अश्लील मेसेज फेसबुक मेसेजर के माद्धम से भेज दिये ।
उक्त प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक अम्बरीष मिश्रा, प्र.आर. रामप्रकाश बाजपेई, आर. विशाल महाजन राहुल गौर , विक्रांत तिवारी , आर. महावीर परिहार, आर.विजय बडौदकर सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

मुकेश अंबानी ने कहा, 2021 की दूसरी छमाही में भारत में Jio 5G सेवा की शुरुआत होगी.

News Team

ब्रेकिंग

News Team

प. पू.उत्तम स्वामी जी से मुलाकात।

News Team