Wednesday, Jun 10, 2026
Rajneeti News India
क्राइम

धनतेरस के दिन विध्याचंल नगर में हुई चोरी का खुलासा कर, आरोपियों को थाना मल्हारगंज पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार।*

▪️ पुलिस द्वारा एक नाबालिक आरोपी सहित 6 आरोपियों के कब्जें से 10 लाख 38 हजार रूपयें किए बरामद।

इन्दौर दिनांक 18 नवबंर 2020 – शहर मे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौरयोगेश देशमुख एवं उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा शहर में सक्रीय गुंडो असामाजिक तत्वों की धरपकड हेतु विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम महेशचंद्र जैन एवं अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 2 प्रशांत चैबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज जयंत राठौर के द्वारा थाना प्रभारी मल्हारगंज प्रीतम सिंह ठाकुर को प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए समुचित दिशा निर्देश दिये गयें।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस थाना मल्हारगंज पुलिस टीम द्वारा थानें पर पंजीबद्ध अपराध क्र 463/20 धारा 401 भादवि एवं 25 आम्र्स एक्ट में गिरफ्तारशुदा आरोपियों से दिनांक 13.11.20 को पंजीबद्ध हुए अपराध क्र 456/20 धारा 457, 380 भादवि मे 222 विघाचंल नगर जिला इन्दौर में हुई चोरी की घटना के बारे मे सख्ती से पुछताछ करनें पर उक्त दिनांक को चोरी करना स्वीकार किया। जिसमें बताया कि विंध्याचल नगर पानी की टंकी के पास के मकान में लोहे का गेट की जाली तोडकर मकान के अंदर घुसकर अलमारी मे रखे रूपयें एवं दो मोबाइल फोन, एक क्रेडिट कार्ड चुरायें थें, एवं नगदी व मोबाईल फोन आपस मे बाट लिए थे।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशादेही पर आरोपियों के घर से पृथक-पृथक राशि जप्त कर कुल 10 लाख 38 हजार रूपयें बरामद किये गये है। शेष राशी, मोबाईल एवं क्रेडिड कार्ड के सबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों –
1. चोचु उर्फ सुमित पिता अशोक भिंड उम्र 19 वर्ष निवासी जिला अस्पताल सुलभ काम्पलेक्स थाना चदंन नगर इंदौर से 4 लाख 76 हजार रूपयें ।
2. सचिन पिता परमानंद उपध्याय (उठावत) उम्र 19 वर्ष निवासी नगीन नगर थाना एरोड्रम इंदौर के घर से 1 लाख 92 हजार रूपयें।
3. बबलू पिता संदिप पिता संतोष भार्गव उम्र 20 वर्ष निवासी नंदन नगर नगीन नगर के पास थाना चदंन नगर इन्दौर के घर से 44 हजार रूपयें।
4. रवि उर्फ भैय्यु पिता पन्नालाल डाबरदे उम्र 21 वर्ष निवासी नदंन नगर थाना चदंन नगर के घर 42 हजार रूपयें।
5. अंकित पिता कमलसिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी राजनगर थाना चदंन नगर से 46 हजार रूपयें ।
एवं
6. एक अपचारी बालक के घर से 2 लाख 38 हजार रूपयें जप्त किये गये। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री प्रीतमसिंह ठाकुर, उनि अरविंद मचार, प्रआर भगवान सिंह गुर्जर, आर अर्जुन यादव, आर दीपू यादव, आर कृष्ण कुमार त्रिपाठी, आर शैलेंद्र सिंह राजावत, आर जितेंद्र सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

सड़े आलू की चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन का धावा

News Team

बड़ी खबर

News Team

इंदौर-गुंडा विरोधी अभियान में बड़ी कार्रवाई…

News Team