Saturday, May 23, 2026
Rajneeti News India
राज्य

निगम ने छह मकान किए ध्वस्त, 3 मोबाइल टावर बी हटवाए जा रहे हैं

इंदौर| नगर निगम ने आज मूसाखेड़ी के पास इदरीश नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर बाबा के सहयोगी रमेश तोमर के छह मकान एक गार्डन को 2 घंटे की कार्रवाई में जमींदोज कर दिया| नगर निगम की उपायुक्त और रिमूवल विभाग के प्रभारी श्रीमती लता अग्रवाल ने बताया कि यह 5 मकान अवैध रूप से बनाए गए थे एक मकान निर्माणाधीन था वही एक गार्डन पर बने हुए शेड आदि को भी तोड़ा गया है| तोमर को नगर निगम ने पहले ही अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया था| श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि रमेश तोमर के यहां लगे हुए तीन मोबाइल टावरों को भी हटाने की कार्यवाही की जा रही है| उन्होंने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में चार पोकलेन और चार जेसीबी को लगाया गया था| मौके पर कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है|

Related posts

भाजपा की हवा बिल्कुल टाइट है मांधाता कांग्रेस ही जीतेगी

News Team

उपचुनाव ब्रेकिंग

News Team