Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

Bihar Election Results 2020: बिहार चुनाव में बाहुबलियों का क्‍या है हाल?

Bihar Election Results 2020: इस बार कई पार्टियों ने बाहुबली नेताओं को सीधे चुनावी टिकट नहीं दिया है. बल्कि उनके रिश्तेदारों को भी मैदान में उतारा है. आईए एक नज़र डालते हैं कि फिलहाल विधायक बनने की रेस में बाहुबली नेता कहां खड़े हैं?

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में इस वक्त वोटों की गिनती चल रही है. शुरुआती रुझान में फिलहाल नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) आगे चल रही है. जबकि दूसरे नंबर पर महागठबंधन है. BJP 70 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं. जबकि आरजेडी दूसरे नंबर पर है. उधर नीतीश कुमार की पार्टी JDU इस बार पिछड़ती दिख रही है. हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव में बाहुबली नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि इस बार कई पार्टियों ने बाहुबली नेताओं को सीधे चुनावी टिकट नहीं दिया है. बल्कि उनके रिश्तेदारों को भी मैदान में उतारा है. आईए एक नज़र डालते हैं कि फिलहाल विधायक बनने की रेस में बाहुबली नेता कहां खड़े हैं?
अनंत सिंह: मोकामा विधानसभा सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह का मुकाबला NDA के राजीव लोचन नारायण के साथ है. ताजा रुझान के मुताबिक अनंत सिंह इस वक्त करीब 8 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं. अब तक उन्हें करीब 57 फीसदी वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर राजीव लोचन के खात में अब सिर्फ 24 परसेंट वोट आए हैं. बता दें कि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा से चार बार लगातार जीत हासिल करने के बाद पांचवीं बार किस्मत आजमा रहें है.

कौशल यादव Vs विभा देवी: नवादा में इस वक्त दो बाहुबलियों के बीच ज़ोरदार टक्कर चल रही है. जदयू के कौशल यादव के सामने है आरजेडी के विधायक रहे बाहुबली राजबल्लभ की पत्नी विभा देवी. राजबल्लभ नाबालिग से रेप के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं. ऐसे में आरजेडी ने उनकी पत्नी को चुनाव के मैदान में उतारा है. शुरुआती रुझान में विभा देवी करीब साढ़े 5 हज़ार वोटों से आगे चल रही है. विभा देवी को अब तक करीब 35 परसेंट वोट मिले हैं.

Related posts

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह के बीच कई अहम विषयों को लेकर बड़ी बैठक चल रही है।

News Team

सारा कसूर तो कमलनाथ का ही है….

News Team

दोपहर 2.00 बजे तक (बिहार) नीतीश-131, तेजस्वी-101, (मध्यप्रदेश) बीजेपी-21, कांग्रेस-06

News Team