Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेश

भोपाल

मिट्टी खोदने गए 6 बच्चे जमीन धंसने से दबे, अस्पताल ले जाते समय 4 की मौत

2 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके के ग्राम बरखेड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी खोदने गए चार बच्चों की मिट्टी धंसकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के 7 बच्चे मिट्टी खोदने गए थे।मिट्टी खोदते-खोदते अंदर गहरे में पहुंच गए।

मिट्टी धंस गई और 6 बच्चे दब गए। उन्हें वहां से निकालकर हमीदिया अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही 4 बच्चों ने दम तोड़ दिया। 2 की हालत गंभीर है।

बच्चों की उम्र 5 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। मिट्टी में दबने वालों में तीन लड़कियां और तीन लड़के थे। मौके पर पुलिस और ग्रामीण मौजूद हैं। एक बच्चा बाहर ही खड़ा था, जिससे वह चपेट में आने से बच गया।

इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी खोदने पर भोपाल कलेक्टर ने रोक लगा दी है।

Related posts

अब मैं मरते दम तक भाजपा का ही रहूंगा: सिंधिया

News Team

मध्य प्रदेश बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं परीक्षा पैटर्न में किया ये बड़ा बदलाव

News Team

इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी की अपील

News Team