भोपाल। मध्य विधान सभा इलाके के कांगे्रस विधायक आरिफ मसूद द्वारा इकबाल मैदान में भीड़ इकट्ठा कर फ्रांस का झंडा और वहां के राष्ट्रपति का पुतला जलाए जाने पर तलैया थाना पुलिस द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रकरण दर्ज किए जाने के मामले में आरिफ मसूद की ओर से शुक्रवार को जिला अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरिफ मसूद अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए शनिवार की तारीख नियत कर पुलिस थाना तलैया को प्रकरण की केस डायरी मय प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश दिए हैं।
previous post
next post

