Thursday, Apr 16, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

PM मोदी बोले, बिहार के लोग सुशासन की राजनीति करते हैं पसंद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले बुधवार को कहा कि राज्य के लोग सुशासन की राजनीति ही पसंद करते हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) हीवहां के युवाओं व महिलाओं की उम्मीद है। विपक्षी दलों द्वारा बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बनाये जाने के बीच प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बिहार के युवाओं को सुविधा, सुरक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सिर्फ राजग ही दे सकता है। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि सासाराम में पहली रैली से लेकर सहरसा में हुई उनकी आखिरी रैली तक जनता ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया और एक जनसेवक के रूप में बिहार की भूमि का चरण स्पर्श उन्हें जनसेवा के लिए और प्रतिबद्ध करता है। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार ने हमेशा लोकतंत्र के मूल्यों को ही सर्वोच्च माना है। इसलिए बिहार के लोग सुशासन की राजनीति ही पसंद करते हैं। राजनीतिक चेतना से लेकर सामाजिक मंथन तक, तीज-त्योहार से लेकर खान-पान तक बिहार अद्भुत है। यही बिहार की प्राणवायु है। यही आत्मनिर्भर बिहार की नींव है।’’ उन्होंने कहा कि बिहार में राजग की सभी रैलियों में उन्हें एक समानता ‘‘युवाशक्ति और नारीशक्ति की बढ़चढ़ कर भागीदारी’’ के रूप में दिखी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर राजग यहां लगातार जीत हासिल कर रहा है तो ये इनका ही आशीर्वाद है। हमें इस आशीर्वाद से ही लगातार काम करने की ऊर्जा मिलती है। 

Related posts

News Team

Breaking

News Team

सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 190 गांवों के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन से पहुंचेगा पेयजल

News Team