Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

माॅडल युवती का अश्लील विडियों शूट करने के लिये फार्म हाउस उपलब्ध


करवाने वाला फरार आरोपी राज्य सायबर सेल इन्दौर की गिरफ्त में।
पुलिस अधीक्षक राज्य सायबर झोनल कार्यालय इंदौर श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि अपराध क्रमांक 128/2020 में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी अजय गोयल द्वारा माननीय न्यायालय को अग्रिम जमानत याचिका लगायी थी, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा जमानत याचिका खारिज करने पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश होने पर माननीय न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लिया गया। अपराध में अन्य आरोपियों की संलिप्तता एवं अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है। आरोपी अशोक सिंह, विश्वनन्द पाण्डे, अनिल द्विवेदी, सुनिल जैन एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपी- अजय गोयल पिता अशोक गोयल उम्र- 46 साल निवासी- 122, शुभम पैलेस थाना एरोड्रम, इन्दौर (म0प्र0)

Related posts

News Team

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में आम आदमी और गरीबों के बीच जाकर अपने नववर्ष की शुरुआत करेंगे।

News Team

किसान आंदोलन को लेकर बोले बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया…

News Team