Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
दैनिक अद्यतन

भोपाल। फरीदाबाद में निकिता तोमर के साथ हुई घटना के बाद पूरे देश में एक बार फिर लव जेहाद का मुद्दा उठ गया है। इस मुद्दे से मध्यप्रदेश भी अछूता नहीं है, आज प्रदेश के बीजेपी कार्यलय में बीजेपी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री अरविंद कोठेकर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने लव जेहाद पर मध्यप्रदेश का स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि लव के नाम पर कोई जेहाद नहीं होगा और अगर जरुरत पड़ी तो कानूनी व्यवस्था भी बनाई जाएगी।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस सिर्फ कहती थी लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कमलनाथ ने किसानों के सिर पर ब्याज की गठरी रख दी थी, जिसे हमारी सरकार ने उतारा है। कमलनाथ ने सब चीजें छीनी और हमारी सरकार ने सब योजनाएं चालू कर दी।

वहीं फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर राजधानी में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रदर्शन किया था जिसको लेकर सीएम ने साफ कर दिया कि बिना इजाजत के कोई प्रदर्शन नही होगा। इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। एक ने प्रदर्शन किया था तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर 20 नवंबर को घोषित किया अवकाश

News Team

भोपाल

News Team

दीपोत्सव की बिजली के लिए इंदौर शहर में विशेष प्रबंध
इंदौर 11 नवम्बर, 2020

News Team