Saturday, May 23, 2026
Rajneeti News India
Image default
दैनिक अद्यतनराजनीती

सांसद शंकर लालवानी ने सरदार पटेल को किया नमन, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 हटाकर पूरा किया लौह पुरुष का सपना

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का अवसर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के संकल्पों को पूरा किया
  • सांसद शंकर लालवानी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

सांसद शंकर लालवानी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सांसद ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता एवं अखंडता के प्रतीक है। उन्होंने कई रियासतों को एक कर भारत का वर्तमान स्वरुप दिया।

सांसद ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाना सरदार पटेल का सपना था और मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उनका ये सपना पूरा किया है।

सांसद ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए सशक्त, समर्थ और विकसित राष्ट्र की जो संकल्पना उन्होंने देखी थी उसे आज मा.प्रधानमंत्री जी मूर्त रुप दे रहे हैं।

Related posts

भाजपा नेताओं ने धरना देकर करवाया युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

News Team

ब्रेकिंग न्यूज़

News Team

3 दिन रहेंगे कार्यालय बंद.

News Team