Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेशराजनीती

एमपी चुनाव 2020: 1 नवंबर शाम से हो जाएगी उपचुनाव वाले क्षेत्रों की बॉर्डर

भोपाल। उपचुनाव के दौरान दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आने संदिग्ध तत्वों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जहां-जहां चुनाव होना है, वहां-वहां खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। ऐसे इलाकों में जहां पर कोरोना काल में किसी की मौत होने पर अचानक ही मातमपुर्सी करने वालों की आवाजाही बढ़ गई है या फिर किसी खास इलाके में रिश्तेदारों से मिलने वाले आए हैं, वहां खास ध्यान दिया जा रहा है।
इसी से 1 नवंबर की शाम से ही बाहरी लोगों से उपचुनाव वाले इलाकों को सख्ती से खाली कराया जाएगा। सूत्रों की माने तो उपचुनाव के दौरान शांति बनाए रखते हुए मतदान पूरा करवाने को लेकर पुलिस और प्रशासन को मिली अंदरूनी खबरें चता में डालने वाली हैं। खासकर जहां से मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, वहां गड़बड़ी की आशंका ज्यादा होने से छोटी से छोटी हरकत पर भी नजर रखी जा रही है।

Related posts

मध्य प्रदेश में राज्‍य के 27 जिलों में बर्ड फ्लू के वायरस पाए गये

News Team

मध्य प्रदेश की ऑक्सीजन सप्लाई रोके जाने के मामले पर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महाराष्ट्र सरकार को जारी किया दूसरा नोटिस।

News Team

Bihar Election Results 2020: बिहार चुनाव में बाहुबलियों का क्‍या है हाल?

News Team