Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेशराजनीती

चुन्नू मुन्नू जैसे बयान देने वाले कैलाश विजयवर्गीय को आई राजनीति में सुचिता की याद


आज विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार वार्ता ली । आज कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय मुद्दों के बजाय राष्ट्रीय मुद्दों पर ही ज्यादा बात की । यहां तक की पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा द्वारा उनके बारे में दिए गए बयान को भी वे नजरअंदाज करते ना नजर आए। वही सत्यनारायण सत्तन द्वारा हाल ही में दिए गए बयान पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कैलाश विजयवर्गीय पाकिस्तान के सांसद द्वारा दिए गए बयान चीन के मामले में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान और बंगाल की ममता सरकार की दमनकारी नीतियों पर ज्यादा बातचीत की। वही कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुन्नू मुन्नू कहने वाले कैलाश विजयवर्गीय को राजनीति में सुचिता की याद आ गई। उन्होंने कहा कि एक समय था जब मैं पहली बार विधायक बना मप्र विधानसभा में अर्जुन सिंह ,श्यामा चरण शुक्ला मोतीलाल वोरा सुंदरलाल पटवा कैलाश जोशी जैसे दिग्गज नेता एक दूसरे पर आरोप भी लगाते थे लेकिन वे शब्दों की मर्यादा का पूरा ध्यान रखते थे।

Related posts

इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी की अपील

News Team

भाजपा नेताओं ने धरना देकर करवाया युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

News Team

सागर बुरहानपुर ग्वालियर देवास और कटनी नगर निगम महिला के लिए आरक्षित

News Team