Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

म.प्र. लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के दो केन्द्रों के अधिकारी बदलेll

म.प्र. लोकसेवा आयोग द्वारा 21 मई 2023 को म.प्र. राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों मंे प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से अपरान्ह 4 बजे जिले में तक 8 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।Iअपर कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी रूपेश उपाध्याय ने बताया कि 21 मई को आयोजित लोकसेवा आयोग की परीक्षा के लिए शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 ठंडी सडक दतिया परीक्षा केन्द्र के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी दतिया ऋषि कुमार सिंघई की डयूटी लगाई गई थी लेकिन उनके े स्थान पर कार्यपालन दंडाधिकारी सुनील भदौरिया की डयूटी लगाई गई है। जबकि परीक्षा केन्द्र केन्द्रीय विद्यालय झांसी रोड दतिया के लिए कार्यपालन दंडाधिकारी मुन्नालाल गौड़ अवकाश पर होने के कारण कार्यपालिक दंडाधिकारी दीपक यादव की केन्द्र पर डयूटी लगाई गई है।l

Related posts

मुरेना महिला वर्ग के लिए आरक्षित

News Team

बड़वाह स्थित नर्मदा नदी में नाव डूबी, नाव में डूबे 8 लोगो को रेस्क्यू कर अभी तक सुरक्षित निकाल कर अस्पताल भिजवाया।

News Team

तेज गति से चलने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

News Team