नगर के चर्चित वार्ड 9 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही पुष्पा अनिल जैन ने अब अपनी संपर्क में गति ला दी है। पहले पुष्पा जैन ने घरों – घर व्यक्तिगत संपर्क कर अपनी जमीन मजबूत की है। वही अब अपने समर्थों के लावलश्कर के साथ मुख्य मार्ग सहित वार्ड में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके समर्थकों किं खासी भीड़ उनके साथ थी। इससे साफ जाहिर होता है, कि पार्षद के रूप में उनका पुराना कार्यकाल ओर उनका अनुभव उनके कार्य वार्ड वासियो की निगाह में है। जिनका सीधा लाभ उनको इस चुनाव में मिल रहा है। वही उनके पति अनिल जैन की बेदाग ओर सेवाभावी छवि उनकी लोकप्रियता ओर बड़ा रही है। वार्डवासियों से इस बारे में बात करने पर जैन दंपत्ती के सेवाभाव की बाते निकल कर आई लोगों का कहना है, कि अनिल जैन ऐसे व्यक्ति है जो लोगो की सेवा के लिए आधी रात को भी तैयार रहते है। वहीं उनकी पत्नी ग्रहस्त जीवन के साथ – साथ उनके हर सेवा कार्य में उनका आगे बढ़कर सहयोग करती है। निश्चित ही जब ऐसे सेवाभावी लोग जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए सदैव तैयार रहते है। जब परिषद में पहुंचेगे तो निस्वार्थ भाव से वार्डवासियों की सेवा करेगे। पुष्पा अनिल जैन की लोकप्रियता का अंदाजा आज नगर में उनके संपर्क के दौरान देखने को मिला जिनके चलते उनकी वार्ड पार्षद के रूप में मजबूत दावेदारी साफ दिख रही थी। अब देखना यह है, कि जनता जनार्दन राष्ट्रीय दल के प्रत्याशियों की अपेक्षा कितनी अधिक मात्रा में पुष्पा जैन को आशीर्वाद प्रदान करते है। चुनावी संग्राम में वोट की ताकत ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करती है। इस वार्ड में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अभी की स्थिति में पुष्पा अनिल जैन से पीछे दिख रहे है।