Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

27 मई को जारी होगा डीआरडीओ की एंटी कोविड ड्रग 2-डीजी के दस हजार पैकेट का दूसरा बैच

डीआरडीओ की एंटी कोविड ड्रग 2-डीजी का दूसरा बैच कल (गुरुवार) जारी होने वाला है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दवा के दस हजार पैकेट का दूसरा बैच निर्माता डॉ. रेड्डीज लैब द्वारा जारी करेगा। डीआरडीओ के अधिकारियों के अनुसार मेडिसिन व्यावसायिक रुप से उपलब्ध होगी। वहीं रक्षा मंत्रालय ने बीते दिनों कहा था कि डीजीसीआई ने मध्यम से गंभीर कोविड मरीजों को इमरजेंसी उपयोग के लिए दवा को मंजूरी दी है। मंत्रालय ने कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों में ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराने की जरूरत पड़ रही है। डीआरडीओ की दवा से लोगों की जान बचाई जा सकती है। यह रोगियों के इलाज में मदद करेगा। जिससे अस्पताल जानें की नौबत नहीं आएगी। हैदराबाद में डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरीज के सहयोग से डीआरडीओ की प्रयोगशाला, इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेज ने मेडिसिन को एंटी कोरोना मेडिकल इस्तेमाल के लिए विकसित किया है। यह दवा एक पाउच में पाउडर के रूप में आती है। इसे पानी में घोलकर मरीजों को दिया जाता है।

Related posts

Lok Sabha: महंगाई के मुद्दे पर सदन में हंगामा, मंगलवार से 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही

News Team

पाकिस्तानी मदरसों से की RSS के स्कूलों की तुलना, बीजेपी बोली- संघ को नहीं समझ पाएंगे राहुल

News Team

सोनू सूद ने किया मरीजों के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम, कहा- ‘मजबूत बनकर खड़े रहो भारत’

News Team