Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

ममता बनर्जी ने दुहराई 30 हजार करोड़ जारी करने की मांग, आज सरकार बनाने का पेश करेंगी दावा

ममता बनर्जी ने एक बार फिर केन्द्र सरकार से देश भर में सभी को मुफ्त टीका लगवाने की मांग की है। आज उन्होंने फिर से केन्द्र सरकार के 30 हजार रुपये जारी करने की अपील की, जिससे पूरे देश में सभी को मुफ्त में टीका लग सके। उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि केन्द्र सरकार ज्यादातर ऑक्सीजन और वैक्सीन 2-4 राज्यों को ही भेज रही है।

आपको बता दें कि बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी को 77 सीटें हासिल हुई। वामदलों को एक भी सीट नहीं मिली जबकि कांग्रेस और अन्य को एक-एक सीट ही मिल पाई। स्पष्ट बहुत हासिल कर चुकी बीच ममता बनर्जी आज शाम राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी और सरकार के गठन का दावा पेश करेंगी। राज्यपाल धनखड़ ने रविवार को ही ट्वीट किया था कि कल शाम 7 बजे माननीय मुख्यमंत्री राजभवन में मुझसे मुलाकात करेंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पार्टी मुख्यालय में अपने दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक में भी शामिल होंगी। इस बीच ममता बनर्जी ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के सभी पत्रकारों को कोविड वॉरियर्स घोषित किया है। यानी अब सभी उम्र के पत्रकार प्राथमिकता के आधार पर कोरोना की वैक्सीन ले सकेंगे। हाल में कोरोना से कई पत्रकारों की मौत के बाद देश की कई राज्य सरकारों ने पत्रकारों को कोविड वारियर्स का दर्जा देने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने लगातार दूसरी बार राज्य विधानसभा में दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। इस बार बीजेपी 77 सीटें जीतकर प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी है। वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सात सीटें ऐसी रहीं, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला हुआ और जीत-हार का अंतर एक हजार से कम मतों का रहा।

Related posts

ब्रेकिंग

News Team

भास्कर एक्सक्लूसिव:तीसरा टी-20 देखने राजस्थान, MP और दिल्ली से आए दर्शक निराश; अहमदाबाद पहुंचने के बाद स्टेडियम में एंट्री पर बैन की जानकारी मिली

News Team

कर्नाटक के मंत्री ने घर पर लगवाई Corona Vaccine, मचा बवाल तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ऐसा रिएक्शन

News Team