Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
मध्यप्रदेश

भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर के महंत चंद्रदास त्यागी जी का कोरोना से निधन

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमादास त्यागी का शनिवार को दोपहर दो बजे पालीवाल अस्पताल में निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित थे। इसी अस्‍पताल में पिछले 14 दिन से उनका इलाज चल रहा था। वे 42 साल के थे। गुफा मंदिर के पंडित कृष्णा ने बताया कि महंत हरिद्वार कुंभ से लौटे थे कोरोना संक्रमण होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ गुफा मंदिर से करीब 20 पंडित हरिद्वार कुंभ गए थे। बाकी सब ठीक हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में महंत आए थे। महंत के निधन से शहर भर में दुुख की लहर दौ़ड गई है। संस्कृति बचाओं मंच ने महंत चंद्रमा दास त्यागी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं सद्भावना मंच की ओर से अलग-अलग धर्मगरुओं ने महंत चंद्रमादास त्यागी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध, जैन, सिख धर्मगुरुओं ने महंत के निधन पर दुख जताया है। साथ ही शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जु़डे लोगों ने महंत के निधन पर दुख जाताया है। चंद्रमादास त्यागी ने लालघाटी स्थित गुफा मंदिर के महंत होते हुए कई धार्मिक और सामाजिक कार्य कराए। भागवत, राम कथाओं का आयोजन करा कर उन्होंने लोगों को धर्म से जोड़ने का काम किया। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायक उनका सम्मान करते थे। धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग कोई भी आयोजन कराने से पहले उनकी सलाह लेते थे। डॉक्टर जेपी पालीवाल ने कहा कि महाराज को बचाने के सभी प्रयास असफल हो गए। महंत चन्द्रमादास जी कुंभ स्नान करने हरिद्वार गए थे। वहीं से बीमार होकर आए थे। उन्हें गंभीर स्थिति में पालीवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related posts

अमेरिका से लेकर मध्यप्रदेश तक के सौदे चल रहे हैं सट्टा बाजार में

News Team

इंदौर

News Team

Chaitra Navratra 2021 Indore News: इस बार सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में होगा शक्ति का आगमन, हिंदू नववर्ष का श्रीगणेश भी

News Team