Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
भोपाल

Bhopal News :सेना का कोविड अस्पताल शुरू होने का संदेश गलत निकला, सुबह से रात तक परेशान हुए लोग

आपको सूचित किया जाता है कि आज से 1000 बेड वाला सेना का कोविड केयर अस्पताल शुरू हो गया है। यह अस्पताल राजा भोज एयरपोर्ट के निकट है। कोरोना रोगियों को यहां सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें सभी पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों का इलाज किया जाएगा।

शुक्रवार को यह संदेश इंटरनेट मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ।अंग्रेजी में लिखे संदेश में कोरोना रोगियों से आग्रह किया गया था कि वे अपनी आरटी-पीआरआर और रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। यहां पर विशेषज्ञ भी मौजूद हैं और इलाज मुफ्त होगा। संदेश में सेना के उच्च अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दिए गए थे। यह संदेश मिलते ही पूरे भोपाल के लोग खुश हो गए। खासतौर पर ऐसे मरीज और उनके स्वजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जिनकों किसी भी अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहा था, लेकिन ऐसे लोगों की खुशी कुछ ही देर में परेशानी में बदल गई। संदेश में दिए गए मोबाइल नंबर लग ही नहीं रहे थे। समाजसेवी मनोज जनियानी के मुताबिक यह संदेश संभवत: दिल्ली का है। किसी ने संशोधन कर भोपाल लिख दिया था इससे लोग परेशान हुए। नवदुनिया ने दिए गए मोबाइल नंबर पर कई बार बात करने का प्रयास किया पर संपर्क नहीं हो सका। संदेश का जवाब भी नहीं मिला।

अधिकारियों ने कहा संदेश भोपाल का नहीं सुदर्शन चक्र कोर के प्रवक्ता ने भी इस संदेश को गलत बताया है। कर्नल राजेश के मुताबिक यह संदेश भोपाल का नहीं है। कर्नल राजेश के अनुसार भोपाल में सेना की ओर से 100 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। यह अभी शुरू नहीं हुआ। शुरू होते ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन के माध्यम से दी जाएगी। इसमें मरीजों को बेड भी प्रशासन की अनुशंसा पर ही मिलेंगे। सुदर्शन चक्र कोर ने शुक्रवार को सागर में 40 बेड वाला कोविड सेंटर शुरू किया। इसमें शाहबाज डिविजन की टीम सेवाएं दे रही है।

Related posts

लव जिहाद पर बोले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग…

News Team

Lockdown in Bhopal: भोपाल के कोलार में 9 दिनों का लॉक डाउन

News Team

राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी, प्रदेश में कभी भी लग सकती है आचार संहिता।

News Team