Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
भोपाल

Lockdown in Bhopal: भोपाल के कोलार में 9 दिनों का लॉक डाउन

राजधानी के कोलार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 80, 81, 82, 83, 84, 52 व 53 कुल 7 वार्ड को मिलाकर एक बड़ा कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। जहां 9 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। यह लॉकडाउन 9 अप्रैल शाम छह बजे से लेकर 19 अप्रैल शाम छह बजे तक लगाया गया है। ऐसा इसलिए क्योकि कुल संक्रमित मरीजों में से 40 फीसद अकेले कोलार क्षेत्र से मिल रहे हैं। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस क्षेत्र में करीब ढाई लाख लोगो की आबादी आ रही है, जो इस लाकडाउन से प्रभावित होगी। यह आंकड़ा नगर निगम सीमा क्षेत्र की कुल आबादी का 10 फीसद है। वर्तमान में इन सात वार्ड में करीब 1800 मरीज सक्रिय संक्रमित है। लाकडाउन का आदेश कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जारी कर दिया है। वहीं दाम खेड़ा से शाहपुरा ए सेक्टर तक वृहद स्तर पर बेरिकेडिंग की जाएगी। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती, हालांकि अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल सिर्फ सरकारी कर्मचारी या अधिकारी ही आ जा सकेंगे। इस लॉकडाउन अवधि में इस क्षेत्र की दैनिक आवश्यक्ताओं की वस्तुएं दूध, सब्जी किराना आदि की आपूर्ति उनके निवास स्थान तक नगर निगम एवं ऑनलाइन स्टोर्स आनडोर, डी मार्ट, विशाल मेगा मार्ट, आपूर्ति एवं सांची पार्लरों से किया जा सकेगा। आम जनता को अत्यावश्यक परिस्थतियों में पूर्व सूचना देने के बाद ही एसडीएम कोलार से अनुमति प्राप्त कर घर से निकलने दिया जाएगा।

Related posts

भोपाल। भाजपा के जिला अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 26 और 27 दिसंबर को सीहोर में होगा।

News Team

REWA से BHOPAL आ रही चौहान ट्रैवल्स की बस का एक्सीडेंट, 3 यात्रियों की मौत 

News Team

भोपाल-युवक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का मामला आया सामने।

News Team