Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
भोपाल

Bhopal News: अब श्मशान घाट से भी लिया जाएगा कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा, होगा डेथ ऑडिट

शहर में एक बार फिर मौतों का आंकड़ा बढ़ते हुए नजर आ रहा है। इसको देखते हुए अब प्रशासन के निर्देश पर श्मशान घाट से भी मौत के आंकड़े लिए जाएंगे, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि आखिर कितनी मौतें राजधानी में कोरोना से हुई हैं। इसके अलावा सीएमएचओ को डेथ ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल सभी अस्पतालों से मरीजों की मौत के आंकड़े नहीं आते थे। इसके कारण प्रशासन को दो दिन बाद भी वास्तविक मौत की जानकारी नहीं लग पाती थी। अब यह जानकारी हर दिन अपडेट की जाएगी। इधर, प्रशासन ने अब तक कांटेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था भी नहीं की है।

बता दें कि राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के मामले में भयावह गड़बड़झाला सामने आया है। प्रशासन मौके के आंकड़ों में बड़ा खेल कर रहा है, जिसके चलते वास्तविकता सामने नहीं आ रही है। इस मामले में जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि शमशान घाटों पर मौत का मंजर इस कदर छाया हुआ है कि हर दिन करीब 14 से 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के शव शमशान घाट में पहुंच रहे हैं। विगत 25 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार शहर के सिर्फ तीन विश्राम घाट में ही में 143 लोगों के शव आ चुके है। इसमें से भदभदा विश्राम घाट पर 102 शव अंतिम संस्‍कार के लिए पहुंचे, जिनमें से 41 शव भोपाल के थे। वहीं झद्दा कब्रिस्तान में 9 शव दफनाए गए है। कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष रेहान गोल्डन ने बताया कि इसमें से पांच शव भोपाल के थे। सुभाष विश्रामघाट पर 11 शव का अंतिम संस्कार किया गया, सभी भोपाल के थे।

इधर, अकेले चिरायु अस्पताल में ही 12 से 13 मरीजों की मौत की बात कही जा रही है, लेकिन इसका रिकार्ड प्रशासन के पास नहीं जा रहा हैं। इतना ही नहीं, भोपाल में प्राइवेट लैब में जो जांचें हो रही हैं, उनका भी रिकॉर्ड प्रशासन जारी नहीं कर रहा है। सिर्फ सरकारी सैंपलिंग के दौरान जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, उन्हीं का आंकड़ा जारी किया जा रहा है। इससे कोरोना के संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद प्रशासन चेता और अब पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शमशान घाट पर जाकर प्रतिदिन जलाए जा रहे शवों की जानकारी एकत्र करने के लिए लगाई गई है। इतना ही नहीं, अस्पतालों से भी हर दिन मौत के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। बता दें कि रविवार को 18 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के शव भदभदा विश्राम घाट पहुंचे। इसमें से 7 लोग भोपाल के निवासी थे। वहीं सात सामान्य लोगों के शव भी भदभदा विश्राम घाट पहुंचे। इधर, प्रशासन का कहना है कि शहर में सिर्फ एक ही कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है।

Related posts

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की।

News Team

आईएएस अफसरों की डीपीसी टली

News Team

Bhopal News : चैतीचांद पर हुआ ऑनलाइन पूजन, मंदिरों में सादगी से पूजा की गई

News Team