SP ने फोटो देखा तो किया लाइन अटैच
वर्दी पहने दो जवानों को बुलट पर लिफ्ट लेकर ट्रिपल सीट घूमना महंगा पड़ गया है। उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और एसपी ने दोनों जवानों को लाइन अटैच करने के निर्देश जारी कर किए। एसपी का कहना है कि दोनों जवानों ने यातायात के नियमों का पालन नहीं किया है। जब पुलिस ही ऐसा करेगी तो आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा। इनमें एक जवान का चेहरा पहचान लिया है वह उटीला थाना में पदस्थ है। पर दूसरे जवान की पहचान अभी नहीं की जा सकी है।


