Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
राजनीती

कृषि कानूनों पर राहुल ने मोदी को घेरा:कहा- PM कहते हैं कि उन्होंने ऑप्शन दिया है; पहला ऑप्शन भूख, दूसरा बेरोजगारी और तीसरा आत्महत्या है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि उन्होंने ऑप्शन दिया है, लेकिन उनका पहला ऑप्शन भूख, दूसरा बेरोजगारी और तीसरा आत्महत्या है।’

कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों पर कहा, ‘पहले कानून का कंटेंट है कि कोई भी व्यक्ति देश में कहीं भी कितना भी अनाज, सब्जी, फल खरीद सकता है। अगर खरीदी देश में अनलिमिटेड होगी तो मंडी में कौन जाएगा? पहले कानून का कंटेंट मंडी को खत्म करने का है। दूसरे कानून का कंटेंट है कि बड़े से बड़े उद्योगपति अनाज, फल, सब्जी स्टॉक कर सकते हैं, कोई लिमिट नहीं है।’

Related posts

बिहार से सुशील मोदी बनाए गए भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी

News Team

ब्रेकिंग

News Team

रतलाम OBC : महापौर, खंडवा OBC : महापौर

News Team