Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई और उनकी पत्नी की हत्या

अल्फा टू सेक्टर में रहने वाले नरेंद्र नाथ 72 और उनकी पत्नी सुमन नाथ 64 समाज सेवक थे। सुमन नाथ निशुल्क योग प्रशिक्षण देती थीं, वही नरेंद्र नाथ असहाय लोगों की अक्सर मदद करते थे ।

शुक्रवार सुबह डब्ल्यूएचओ सोसायटी में रहने वाले दंपती के पुत्र और सरिता विहार में रहने वाली बेटी ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो बात नहीं हो सकी। इसके चलते परिजन अल्फा टू स्थित दंपती के मकान में पहुंच गए यहां पर जैसे ही वे मकान में दाखिल हुए उन्हें पूरी वारदात की जानकारी हो गई। मृतक के बेटे रोहित ने जानकारी दी है कि मृतक नरेंद्र नाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई थे।   बदमाशों ने पी शराब, उड़ाई दावत..  महिला सुमन नाथ का शव कमरे में मिला। वहीं नरेंद्र नाथ का काफी देर तक कोई अता पता नहीं चला। इसके चलते परिजनों और पुलिस ने उन्हें घर और सेक्टर में ढूंढना शुरू किया। काफी देर के बाद नरेंद्र नाथ का शव बेसमेंट में स्थित एक स्टोर में मिला। नरेंद्र नाथ के मुंह पर टेप लगी थी और पीछे हाथ बंधे हुए थे। उनके शरीर पर चोटों के निशान बताए गए हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। बेसमेंट में ही मेज पर कीमती शराब की बोतल और लगभग 6 गिलास रखे थे। इसके अलावा खाने-पीने का सामान भी रखा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात से पूर्व और बाद में शराब पीकर दावत भी उड़ाई है।  दंपती के मकान की सभी अलमारियों के दरवाजे खुले हुए और सामान बिखरा हुआ मिला। घर को पूरी तरह से खंगाल कर रख दिया गया। जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाश ने हत्या के बाद बेखौफ होकर मकान में जमकर लूटपाट की है।

Related posts

पन्ना
अजयगढ़ तहसीलदार उमेश तिवारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Team

News Team

?दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर डटे हुए हैं उत्तर प्रदेश से आए किसान

News Team