Thursday, May 28, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

आज विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे.

इस कार्यक्रम में दुनिया के उद्योग जगत के 400 से अधिक शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री चौथी औद्योगिक क्रांति-मानवता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग विषय पर सत्र को संबोधित करेंगे. बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरान सीईओ के साथ बातचीत भी करेंगे.

अन्य वैश्विक नेताओं के अलावा इस सम्मेलन को अभी तक चीनी राष्टपति शी जिनपिंग, जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्कल और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन संबोधित कर चुके है. बयान के मुमाबिक दावोस संवाद एजेंडा कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में विश्व आर्थिक मंच की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत का प्रतीक है.

Related posts

कलेक्ट्रेट पहुंचे शिवराज

News Team

शेयर मार्केट में गिरावट के चलते सोने और चांदी की कीमतों में आंशिक सुधार, इंदौर में सोना 50610 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 66700 रुपए प्रति किलो बिकी।

News Team

भारत में अधीनस्थ न्यायालयों में मामलों के लंबे समय से लंबित रहने के मुद्दे को रेखांकित करते हुए,

News Team