Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

सिर्फ 11दिन बाद काम पर लौटी निगम आयुक्त … दिखा दिया काम के प्रति अपना जज्बा

इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल मात्र 11 दिन के प्रसूति अवकाश के बाद आज सुबह काम पर लौट कर आ गई। उन्होंने आज सुबह नगर निगम के जोन क्रमांक 18 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 51 और 52 का दौरा किया । इस दौरान नाला टैपिंग के कामों के साथ ही साथ सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधा घर की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरे में अपर आयुक्त संदीप सोनी तथा स्वास्थ्य अधिकारी पाटोदी उनके साथ थे। आयुक्त ने एक बार फिर दिखा दिया कि इंदौर को पांचवीं बार स्वच्छता में नंबर वन लाने के लिए वह कितनी कटिबद्ध हैं। वहीं काम के प्रति उनका कितना जज्बा है यह भी सिद्ध कर दिया।

Related posts

नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों को 2 हजार रु प्रतिमाह मिलेगी एरियर राशि

News Team

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जनवरी को इंदौर आयेंगे

News Team

हवा बंगला के पीछे नगर निगम वार्ड 81 में सत्यदेव नगर इंदौर में बर्ड फ्लू की सम्भावना।

News Team