Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
भोपाल

पुराने भोपाल शहर में पुलिस ने रविवार सुबह 11 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी और तीन क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया।

दरअसल, हाल ही में हाइकोर्ट ने शहर के कबाड़खाना क्षेत्र में स्थित लगभग 30 हजार वर्गफीट भूमि को लेकर फ संघ कार्यालय ‘केशव नीडम’ के पक्ष में फैसला दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद ‘केशव नीडम’ के पदाधिकारी आज उक्त भूमि पर फेसिंग करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति या विवाद उत्‍पन्‍न न हो, इसलिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।
पुराने भोपाल के रास्‍तों को सील कर दिया गया है और चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने विगत देर रात से ही यहां बैरिकेड्स लगाना शुरू कर दिए थे। इलाके के लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है और राह से गुजरने वाले लोगों को वापस लौटाया जा रहा है।

Related posts

हाईटेक होगा MP विधानसभा का सत्र, कार्यवाही में शामिल होने विधायकों को जारी होंगे OTP

News Team

सुश्री सलोनी सिडाना अपर संचालक मिशन भोपाल से धार अपर कलेक्टर

News Team

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला भोपाल में सरकारी बंगला। B 5 श्यामलहिल्स पर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री के समीप।

News Team