महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद खंडाते के मुताबिक अस्पताल के न्यू बोर्न नेटल वार्ड में 17 नवजात को रखा गया था। शनिवार देर रात एक नर्स को इस वार्ड से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन 7 बच्चों को ही बचाया जा सका।
previous post

