Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौरधर्म

राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा का मंगल प्रवेश आज

12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा पर निकले हैं श्री नर्मदानंद जी

अब तक 12000 किलोमीटर की यात्रा कर 11 ज्योतिर्लिंगों का अभिषेक कर चुके हैंइंदौर। राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा के तहत 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले श्री नित्यानंद आश्रम के गुरुदेव श्री राजनन्द जी के शिष्य संतश्री नर्मदानन्दजी महाराज की पदयात्रा 7 जनवरी को इंदौर में मंगल प्रवेश करने जा रही है। इंदौर यात्रा प्रभारी श्री शरद खंडेलवाल ने बताया कि जल जंगल और जीव के संरक्षण हेतु श्रीश्री 1008 श्री नर्मदानंद जी बापजी ने देश के 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल पदयात्रा 27 सितंबर 2019 को उत्तरांचल गंगोत्री से जल लेकर प्रारंभ हुई थी। संतश्री अभी तक करीब 12000 किलोमीटर की यात्रा कर ग्यारह ज्योतिर्लिंगों पर पूजा और अभिषेक कर चुके हैं और बारहवें ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर की ओर यात्रा पर अग्रसर हैं। श्री खंडेलवाल ने बताया कि संतश्री नर्मदानन्दजी की पदयात्रा के अपने अगले पड़ाव ओंकारेश्वर प्रस्थान करने के लिए आज सुबह 7.30 बजे इंदौर शहर में मंगल प्रवेश करेगी और 11.30 बजे गिरधर महल पहुंचेगी। यहां गंधवानी के श्री मोहन खंडेलवाल की ओर से संतश्री का स्वागत रखा गया है। इसके पश्चात पदयात्रा गिरधर महल से दोपहर 1.00 बजे शोभायात्रा के रूप में पाटनीपुरा चौराहा, मालवा मिल चौराहा, रीगल चौराहा, आरएनटी मार्ग से छावनी अग्रसेन चौराहा होते हुए माहेश्वरी भवन (चिडिय़ाघर के सामने) शाम 4.30 बजे लगभग पहुंचेंगी। शाम 6.00 आरती एवम गुरुदेव द्वारा यात्रा उद्देश्य हेतु धर्मावलंबियों को उपदेश दिया जाएगा। संतश्री रात्रि विश्राम यहीं कहें और सुबह 8 बजे ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

अवैध रूप से बड़ी मात्रा मे गांजा लिए एक आरोपी, पुलिस थाना कनाड़िया की गिरफ्त में।

News Team

इंदौर। कलेक्टर मनीष सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी से छीना काम।

News Team

इंदौर-सेल्फी के चक्कर में फिर गई जान…12 वर्षीय बच्ची सेल्फी के चक्कर में फंदे पर झूल गई…

News Team